उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ की छापेमारी
गिरिडीह, उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ गांवा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।

उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ की छापेमारी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ गांवा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जप्त अवैध शराब और सामग्री को गुरुवार को बरमसिया उत्पाद डिपो लाया गया। ड्रोन के सहयोग से गावाँ थाना के अंतर्गत सिजुवाई और ककड़ीयार गाँव में छापामारी की गई।

छापामारी में चुलाई शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ एवम् भट्टी को विनष्ट किया गया और अवैध चुलाई शराब को जप्त किया गया। अवैध चुलाई शराब कारोबारी कुल-3 अभियुक्त के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया है। टीम ने जप्त
जावा महुआ दस हजार 400 किoग्राo, अवैध चुलाई शराब-210 लीटर बरामद किया है।

छापामारी का नेतृत्व अवर निरीक्षक उत्पाद रवि रंजन द्वारा किया गया। टीम में बिहार के नवादा जिला के पक्रिवर्मा उत्पाद थाना से निरीक्षक मध निषेध रामेश्वर तुड्डू, सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध-सह-ड्रोन प्रभारी अशोक कुमार, गावाँ थाना के अवर निरीक्षक प्रवेश चौधरी सशस्त्र बल एवम् गृह रक्षक जवान शामिल थे।



