सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा, गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया हिन्दू नववर्ष
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में गुरुवार को हिंदू नव वर्ष धूमधाम के साथ मनाया गया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा, गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया हिन्दू नववर्ष
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में गुरुवार को हिंदू नव वर्ष धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पथ संचलन किया गया, जिसमें भैया – बहने विद्यालय से पॉवर हाउस होते हुए अरगाघाट, मकतपुर चौक, कोर्ट रोड से होते हुए पुनः विद्यालय वापस आए।

सभी भैया-बहनों ने अनुशासन में रहकर पूरे उत्साह से “भारत माता की जय”, “नव वर्ष मंगलमय हो”, “जय श्री राम”, “सनातन धर्म हमारा है सब धर्मों से प्यारा है”, आदि जैसे नारों से गुंजीत किया।

प्रधानाचार्य आनंद कमल के नेतृत्व में भैया-बहनों ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पथ संचलन किया और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस माता शैलपुत्री की असीम कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने नव संवत्सर के महत्व को बताते हुए कहा कि यह वर्ष सुख-समृद्धि, धन-वैभव एवं उत्तम फल लेकर आए।

उन्होंने हिंदू धर्म के शक संवत्, युगाब्द, विक्रम संवत् एवं हिंदू कैलेंडर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी संस्कृति पर हमें गर्व है और हम इसे पूरे उत्साह से मनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी दीदी जी और आचार्य जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

