Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सरदार पटेल की जयंती पर गिरिडीह में गूंजा एकता का संदेश, बाबूलाल मरांडी ने तिरंगा दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को किया रवाना

भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला।

सरदार पटेल की जयंती पर गिरिडीह में गूंजा एकता का संदेश, बाबूलाल मरांडी ने तिरंगा दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को किया रवाना
हजारों कदमों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश, युवाओं ने दौड़ लगाकर लिया ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा मैदान से हुआ, जहां झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने युवाओं को तिरंगा दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। इसके बाद दौड़ टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, बरगंडा चौक और ट्रेंड्स मॉल होते हुए पुनः झंडा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर युवाओं का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखने लायक रहा।

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

वहीं भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवं माय भारत की चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि जिस तरह लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, उसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से देश के युवाओं से राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की थी। इसी आह्वान से प्रेरित होकर गिरिडीह के युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, विनीता कुमारी, सुरेश साव, सुनील पासवान, कवि पटेल, रवि राज, शिवपूजन, सुरेश मंडल, अजय पाठक, सिकंदर हेम्ब्रम, मनीष वर्मा, दीपक यादव, सुशांत मंडल, दीपा सेठ, शिवांगी रंजन, मयंक वर्णवाल, प्रिया कुमारी, आकाश श्रीवास्तव, कुमार गौरव, मृगेंद्र कुमार, अभिजीत मिश्रा, सोनू यादव और राजेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वहीं माय भारत के वालंटियर्स गोपी कुमार तुरी, अनीश रॉय, मंटू मुर्मू और मयंक बर्नवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रासंगिक हैं। युवाओं की भागीदारी ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा दी।
एकता ही शक्ति है, एकजुट भारत ही हमारी पहचान है।

Related Articles

Back to top button