बरकट्ठा प्रखंड में बुथ को युक्तिसंगत बनाने के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ सीओ और बीडीओ ने की बैठक।
बरकट्ठा प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी श्रवण कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बरकट्ठा प्रखंड में बुथ को युक्तिसंगत बनाने के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ सीओ और बीडीओ ने की बैठक।
हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी श्रवण कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, बीस सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद,

बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदुस अंसारी, बीएलओ पर्यवेक्षक अशोक ठाकुर, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कैलाश प्रसाद, राजनीतिक दलों से झामुमो नेता प्रमोद गुप्ता, मीडिया प्रभारी चंद्रदीप पांडेय, माले से शेर मोहम्मद, भाजपा से परमेश्वर साहु, टुकलाल नायक, जे.एल.के.एम (JLKM) के प्रखंड अध्यक्ष लखन महतो, उपाध्यक्ष सुखदेव यादव , बीएलओ महेश कुमार गुप्ता, मनोरमा देवी, सुनीता कुमारी, प्रतिमा देवी, पुष्पा देवी, बीएलओ पर्यवेक्षक विश्वजीत कुमार दुबे, सुरेश प्रसाद मेहता, गौतम दास उपस्थित हुए।

इस बैठक में राजनीतिक दलों के सदस्यों द्वारा बरकट्ठा प्रखंड में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों में युक्तिसंगत बनाने के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय कल्हाबाद, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मेरमगड्डा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंडासिंघा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुचई में चार नए बूथों को बनाने का प्रस्ताव लिया गया है




