समाज सेवी दुखनी सोरेन पहुंचे पोटका बांधडीह गांव, ग्रामीणों का समस्या सुनते हुए समाधान का दिलाया भरोसा।
पोटका प्रखंड क्षेत्र के बड़ाभूमरी, टोला बांधडीह में समाजसेवी दुखनी सोरेन स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली ।

समाज सेवी दुखनी सोरेन पहुंचे पोटका बांधडीह गांव, ग्रामीणों का समस्या सुनते हुए समाधान का दिलाया भरोसा।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के बड़ाभूमरी, टोला बांधडीह में समाजसेवी दुखनी सोरेन स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली ।इस दौरान ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर उन्हें अवगत कराया ओर बताया कि गांव में लगे चांपा नल और जल मीनार खराब हो जाने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ओर रास्ता खराब होने के कारण आवागमन में दिक्कते हो रहा है।

ईस दौरान समाजसेवी दुखनी सोरेन ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास करने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।




