Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ
सदर प्रखंड सभागार में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन कुल 13 यूनिट रक्त किया गया संग्रहण
सदर प्रखंड सभागार में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और सदर प्रखंड के सहयोग से रक्त दान शिविर का किया गया

सदर प्रखंड सभागार में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन कुल 13 यूनिट रक्त किया गया संग्रहण
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सदर प्रखंड सभागार में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और सदर प्रखंड के सहयोग से रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक मौजूद थे।

इस शिविर में सदर प्रखंड के कर्मियों के द्वारा कुल 13 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया वहीं इस बाबत बीडीओ ,और सीईओ ने बताया कि रक्तदान एक महादान है रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है
और किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है इसलिए लोगों से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा रक्त दान करें और इस महादान में भागीदार बने।
वहीं मौके पर डॉक्टर स सोहेल अख्तर मदनलाल विश्वकर्मा नंदन सिंह बसंत कुमार नकुल पाठक सहित कर्मी लोग मौजूद थे।



