शिवालयों में श्रद्धालु भक्तों की भारी संख्या में उमड़ी भीड़।
शिवालयों में श्रद्धालु भक्तों की भारी संख्या में उमड़ी भीड़।

बोकारो:गोमिया के विभिन्न क्षेत्रो में शिवालयों पर महाशिवरात्रि के पावन त्यौहार पर महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। मंगलवार को प्रातः काल से ही श्रद्धालु भक्तों ने शिवालयों में जाकर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व विधिवत पूजा अर्चना किया। श्रद्धालु भक्त भगवान भोले शंकर को फल ,फूल, बेलपत्र, भांग धतूरा अर्पित किए।
दिन भर सभी शिवालयों में श्रद्धालु भक्तों की पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। भारी संख्या में भीड़ उमड़ने के कारण श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा।इस दौरान सभी शिवालयों को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा एवं रंग रोहन कर सजाया गया। लाउडस्पीकर की भक्तिमय ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। जिसके चलते सड़कों पर भी काफी चहल-पहल रही। गोमिया मोड़ के समीप शिव मंदिर, भगत अहरा शिव मंदिर, पिपराडीह, वन/ बी, न्यू माइनस, हजारी मोड़, खुदगड़ा, महावीर स्थान, पुराना माइनस, आईईएल, साडम, होसिर आदि जगहों के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।




