सदर प्रखंड के चार पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का लगाया गया शिविर
गिरिडीह, सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के चूंजका सहित चार पंचायत में शुक्रवार को किया गया।

सदर प्रखंड के चार पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का लगाया गया शिविर
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के चूंजका सहित चार पंचायत में शुक्रवार को किया गया। चूंजका पंचायत भवन में शिविर का शुभारंभ झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह एलआरडीसी अमरेन डोंग अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद मुखिया सावित्री देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने विधिवत रूप दीप प्रज्वलित कर के किया।

वहीं मंगरोडीह पंचायत भवन में शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ओर मुखिया आशा शर्मा ने विधिवत रूप से किया। वहीं सेनादोनी ओर अक्दोनी खुर्द पंचायत सचिवालय में भी शिविर लगाया गया था।

उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और कर्मियों को समन्वय के साथ ग्रामीणों का आवेदन स्वीकार करने के साथ-साथ समस्या समाधान का निर्देश दिया इस मौके पर सभी शिविर में मईया योजना को लेकर महिलाओं की भीड़ देखी गई।

अभी तक जो इस योजना से लाभान्वित नहीं हुए हैं वे आवेदन को लेकर आतुर दिखी। इसके साथ ही जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र राशन कार्ड वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन जमीन संबंधित कूप योजना पशुपालन योजना से संबंधित अलग-अलग आवेदन ग्रामीणों ने जमा किया।

इस मौके पर पंचायत के मुखिया ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बढ़-चढ़कर लोग पहुंचे और अपना अपना आवेदन दिया। मौके पर जेएमएम नेता रॉकी सिंह, दिलीप रजक,मुखिया प्रतिनिधि अरुण साव सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।




