Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जेएलकेएम नेता नवीन आंनद चौरसिया ने अरगाघाट में किया दुर्गा मंडप रास्ते का उद्घाटन

जेएलकेएम नेता नवीन आंनद चौरसिया ने अरगाघाट में किया दुर्गा मंडप रास्ते का उद्घाटन

जेएलकेएम नेता नवीन आंनद चौरसिया ने अरगाघाट में किया दुर्गा मंडप रास्ते का उद्घाटन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: गिरिडीह शहरी क्षेत्र के अरगाघाट दुर्गा पुजा समिति ने जेएलकेएम नेता नवीन आनंद चौरसिया को सम्मानित किया है। दरसल इस पुजा पंडाल तक जाने का रास्ता बहुत ही संक्रिण था जिससे भक्तों को पुजा पंडाल तक आने जाने में काफी परेशानी होती थी। समिति सदस्यों के आग्रह पर नवीन आनंद चौरसिया ने रास्ते के लिए जमीन दी बल्कि उस रास्ते को बनवाया भी।

देर शाम JLKM नेता नवीन आंनद चौरसिया द्वारा उक्त रास्ते का विधिवत् फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिसके पश्चात समिति के सभी सदस्यों द्वारा उनका सम्मान और आभार व्यक्त किया।

वही नवीन आनंद चौरसिया ने कहा कि 1972 से यहां पुजा होती आ रही है यहां भक्तों को आने जाने में काफी परेशानी थी, वही माता के प्रतिमा विसर्जन में भी परेशानियां आती थी जिसके बाद समिति के सदस्यों के आग्रह पर उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ और उन्होंने अपनी जमीन रास्ता निर्माण के लिए दिया और उसे बनवाया है। उन्होंने कहा कि आगे भी किसी प्रकार की परेशानी के लिए वे सदैव हर संभव मदद के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button