सड़क सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन, छात्र – छात्राओं की दी गयी यातायात नियमो की जानकारी
सड़क सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन, छात्र - छात्राओं की दी गयी यातायात नियमो की जानकारी

सड़क सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन, छात्र – छात्राओं की दी गयी यातायात नियमो की जानकारी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
Giridih: गिरिडीह पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर आज एक सेमिनार का आयोजन नगर भवन में किया गया. सेमिनार में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम, गिरिडीह एसपी अमित रेनू, डीटीओ रोहित सिन्हा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा समेत कई अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

इस दौरान मुख्य रूप से स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों की जानकारी विस्तृत पूर्वक दी गई. इसके अलावा छात्र-छात्राओं को सड़क पर वाहन लेकर निकलने के दौरान जरूरी कागजात व सुरक्षा के नियमों के पालन करने की भी जानकारी दी गई. साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने की भी बात कही गई. उपस्थित अतिथियों ने कहा की अगर आप अगर किसी घायल की मदद करते है तो पुलिस आपको परेशान नहीं करेगी. झालसा सचिव शौरभ कुमार गौतम ने बताया कि अगर आप वाहन चला रहे हैं तो सभी कागजात साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है,

बल्कि आप डिजिटल कागजात अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में रखे, इसे आप दिखा सकते हैं, कंही आपको चालान नहीं कटेगा, अगर कोई चालान काटता है तो यह गलत है.एसपी अमित रेणु ने कहा कि वाहन चलाते समय सुरक्षा के नियमो का पालन करें. नशे की हालत में वाहन बिल्कुल नहीं चलाये, क्योंकि अधिकांश सड़क दुर्घटना नशे की हालत में बाइक चलाने से होती है.




