Breaking Newsझारखण्डताजा खबर
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन
समय की होगी बचत

संयुक्ता न्यूज डेस्क
बरकट्ठा – प्रखंड के ग्राम लेंबुवा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गोरहर थाना प्रभारी राधा कुमारी, पूर्व मुखिया निजाम अंसारी, बैंक स्टाफ प्रवीण कुजूर, प्रशांत कुमार ने केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके केंद्र संचालक सहदेव पासवान ने बताया लेम्बुआ से बरकट्ठा कि दूरी लगभग चार किलोमीटर है। ग्राहकों को अपने पैसे जमा करने व निकासी के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। लोगों को समय की बचत होगी।


