सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत,मुहर्रम जुलूस देखने के दौरान घटी घटना….
सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत,मुहर्रम जुलूस देखने के दौरान घटी घटना....

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत,मुहर्रम जुलूस देखने के दौरान घटी घटना….

हजारीबाग: बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोत निवासी बासुदेव महतो का 32 वर्षीय पुत्र चेतलाल कुशवाह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उक्त युवक को बारसोत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विशुनधारी महतो एवं ग्रामीणों के सहयोग से बरही अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल प्रभारी डॉ प्रकाश ज्ञानी ने उक्त युवक को मृत होने की पुष्टि कर दी। घटना बरसोत के श्रीनगर कुशवाह होटल समीप हुई। मृतक कुशवाहा होटल का संचालक है। बताया जाता कि चेतलाला कुशवाह मोहर्रम की जुलूस सड़क के डिवाइडर पर खड़ा होकर देख रहा था

इसी दौरान तेज रफ्तार से आती अज्ञात वाहन ने अपने चपेट मे ले लिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन मे परिजनों एवं ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक द्वारा घायल युवक मृत घोषित कर दिया। प्रशासन की सूचना मिलते ही उक्त वाहन को पकड़ लिया गया है।जिसकी पहचान स्कॉर्पियो के रूप में हुई है।बता दे की मृतक के बड़े भाई हरीलाल कुशवाहा, मृतक चेटलाल कुशवाहा दोनो मिलकर एक निजी होटल चलाते थे। मृतक का दो साल पूर्व विवाह हुआ था,उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्री है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों क रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कई सामाजिक कार्यकर्ता बरही अनुमंडलीय अस्पताल आकर घटना स्थिति को संभाला।


