Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

श्री श्याम प्रभु की भव्य निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों से गूंजा शहर

श्री श्याम प्रभु की भक्ति और आस्था के बीच गिरिडीह में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मानव सेवा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्री श्याम प्रभु की भव्य निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों से गूंजा शहर

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : श्री श्याम प्रभु की भक्ति और आस्था के बीच गिरिडीह में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मानव सेवा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा परम श्रद्धेय संतोष भाई जी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुई।

निशान यात्रा श्री परशुराम भगवान मंदिर से शुरू होकर कुटिया मंदिर, बड़ा चौक एवं गांधी चौक होते हुए आईसीआर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर भक्ति और उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। पूरे मार्ग में बाबा श्याम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्याम मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ बाबा श्याम को निशान अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश सारस्वत, सचिव राम गोपाल पालीवाल, मानव सेवा परिवार के अध्यक्ष अशोक केडिया, सचिव संजय मोदी समेत संस्था के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निशान यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button