श्री मां संगीतायन एवं पैराडाइज ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
श्री मां संगीतायन एवं पैराडाइज ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कल्चरल कार्निवल 2025 सीजन 1 का आयोजन होने जा रहा है।

श्री मां संगीतायन एवं पैराडाइज ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
कल्चरल कार्निवल 2025 सीजन 1 का आयोजन 13 दिसम्बर को नगर भवन में
हजारीबाग: कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : श्री मां संगीतायन एवं पैराडाइज ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कल्चरल कार्निवल 2025 सीजन 1 का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में संस्थान के संगीत विद्यार्थियों द्वारा गीत और नृत्य की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम की विशेषता इसकी विविधता है। कार्यक्रम में छोटे से छोटे बच्चे और वरीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।

इसमें जीवंत संगीत के साथ गीत और नृत्य प्रस्तुत किए जाने हैं। जीवंत संगीत में शास्त्रीय गायन एवं कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी साथ ही विभिन्न लोक संगीत एवं बच्चों द्वारा आकर्षक गीत नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। शहर के विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा इस कार्यक्रम को प्रायोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक श्री दीपक कुमार घोष एवं सुनील कुमार सोनी ने बताया कि इस तरह का यह पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम है जिसका आयोजन अभी तक हजारीबाग में नहीं हुआ है। इस कार्यक्रम में किसी भी नामचीन हस्ती को ना बुलाकर शहर की प्रतिभाओं द्वारा उनके प्रदर्शन की तैयारी की गई है
ताकि शहर की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त हो और शहर में एक सांस्कृतिक माहौल बना रहे। कार्यक्रम में लगभग एक सौ पचास प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के बैठक में श्री दीपक कुमार घोष, श्रीमती सीमा घोष, श्री गजानंद पाठक, सुनील कुमार सोनी, अनुज सोनी और शिवांश उपस्थित थे।



