श्री चटर्जी ने JKRR के शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए आपस में सामंजस्य बना कर कार्य करने को कहा।
निरसा विधायक माननीय अरूप चटर्जी जी ने JKRR प्लस टू उच्च विद्यालय चिरकुंडा, श्रीमती छोटकी देवी बालिका उच्च विद्यालय चिरकुंडा एवं नंदलाल इंस्टीट्यूट एवं मदनडीह इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया।

निरसा विधायक माननीय अरूप चटर्जी जी ने JKRR के शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए आपस में सामंजस्य बना कर कार्य करने को कहा।
निरसा : आज दिनांक 27/09/2025 को निरसा विधायक माननीय अरूप चटर्जी जी ने JKRR प्लस टू उच्च विद्यालय चिरकुंडा, श्रीमती छोटकी देवी बालिका उच्च विद्यालय चिरकुंडा एवं नंदलाल इंस्टीट्यूट एवं मदनडीह इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। श्री चटर्जी ने JKRR के शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए आपस में सामंजस्य बना कर कार्य करने को कहा।

विधायक महोदय ने इसके उपरांत विद्यालय में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। भवन निर्माण में उपयोग की जा रही ईट अत्यंत ही निम्न स्तर की पाई गई। भवन के निर्माण में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। विधायक महोदय ने छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिपथ रखते हुए फ़ौरन कार्य प्रगति रोकने का आदेश दिया और इसकी जांच करने को कहा।

श्री अरूप चटर्जी जी ने इसके उपरांत निरसा के मदनडीह स्कूल में साइकिल वितरण किया और श्रीमती छोटकी देवी बालिका उच्च विद्यालय, चिरकुंडा एवं नंदलाल इंस्टीट्यूट चिरकुंडा का भी दौरा किया और शिक्षकों से आपसी सहयोग से कार्य करने आग्रह किया

जिससे निरसा क्षेत्र के छात्र छात्राएं लाभान्वित हों सके। श्री अरूप चटर्जी जी के साथ चिरकुंडा से प्रोफेसर अरुण कुमार, सुबीर चटर्जी, राजू अंसारी, मोइज खान इत्यादि मौजूद थे।

