नगर निगम के द्वारा निगम क्षेत्र में संचालित दुकानों का भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर दुकानदार संघ के साथ वार्ता
भाड़ा में संशोधन करते हुए 130 से ₹150 का अधिकतम भाड़ा बढ़ाने पर ली गई सहमति

नगर निगम के द्वारा निगम क्षेत्र में संचालित दुकानों का भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर दुकानदार संघ के साथ वार्ता
नगर निगम के द्वारा निगम क्षेत्र में संचालित दुकानों का भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर दुकानदार संघ और झामुमो जिला अध्यक्ष ने किया उप नगर आयुक्त से वार्ता भाड़ा में संशोधन करते हुए 130 से ₹150 का अधिकतम भाड़ा बढ़ाने पर ली गई सहमति
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: नगर निगम में जिलाध्यक्ष झामुमो सह जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में निगम दुकानदार संघ के अध्यक्ष के साथ 11 सदस्यों की शिष्टमंडल ने उप नगर आयुक्त के साथ निगम के द्वारा भाड़ा बढ़ोतरी के खिलाफ एक बैठक की।
जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि औसत 150 रुपया की बढ़ोतरी निगम के दुकानों पर लागू रहेगी एव 3 साल में 10% की बढ़ोतरी की जाएगी।
बैठक में श्री सिंह ने मध्यस्थता करते हुए कहा कि नगर निगम में कार्यरत कर्मियों को भी वेतन भुगतान एवं अन्य जरूरी चीजों के भुगतान भी इन्ही पैसे से की जाती है। निगम के द्वारा तय भाड़ा में संशोधन करते हुए 130 से 150 रुपये का अधिकतम भाड़ा बढ़ाया गया जिसे सब दुकानदारों ने माना और विधायक गिरिडीह सदर सुदिव्य कुमार सोनू के इस प्रयास का स्वागत किया एवं इस भाड़ा बढ़ोतरी को सहर्ष स्वीकार्य किया।

शिष्टमंडल में – सुमित कुमार (नि० वार्ड पार्षद), अभय सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, राहुल कुमार, विनोद कुमार, हरमिंदर सिंह बग्गा(भाजपा नेता), मुकुंद सिंह, चंदन केशरी, मो० तारिक़ सहित दर्जनों दुकानदार उपस्थित थे।



