शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी।
स्वर्गीय जयदेव चौधरी के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी साथ में बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव उनकी मृत्यु 09/01/2022 को हुई थी।
चलकुशा प्रखंड के ग्राम पंचायत चौबे के पूर्व मुखिया सह भाजपा जिला मंत्री स्वर्गीय जयदेव चौधरी के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ,बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने उनके निवास पर पहुंचकर लोगों ने पुष्प से श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री चौधरी के दोनों पुत्र अंशु कुमार, रवि कुमार एवं उनके पत्नी से मिले और ढांढस बंधवाया ।चौबे जाने के क्रम में चलकुशा चांदनी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी का स्वागत किया गया।
वही मस्केडीह पंचायत एवं क्षेत्र लोगों के द्वारा मस्केडीह रेलवे क्रॉसिंग को लेकर आवेदन सौंपा गया । और बिजली की समस्या को लेकर अवगत कराया गया । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी,अंचल अधिकारी शशिकांत सिंकर, थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह बरकट्ठा चिप सदस्य कुमकुम देवी , सांसद प्रतिनिधि केदार साव ,सांसद प्रतिनिधि सुबोध चौधरी , सांसद प्रतिनिधि सुखदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष टुक लाल नायक ,अशोक वर्णवाल ,प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव ,उप प्रमुख दुर्गा यादव , युवा नेता आलोक सिंह,भाजपा उपाध्यक्ष विजय चौधरी , मुखिया सुभाष ठाकुर, मुखिया भुनेश्वर दास, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडे ,अशोक यादव ,राजेंद्र यादव ,गोविंद चौधरी, पिंटू मोदी ,वासुदेव यादव, मोहसिन कमाल ,विरेंद्र भूदेव चौधरी,यादव ,मनोज नायक, श्यामसुंदर यादव ,भुनेश्वर स्वर्णकार, राम जी चौधरी, तफज्जुल हुसैन, इस्लाम अंसारी, काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद हुए।