Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

शिवलीबाड़ी में झामुमो द्वारा बांटा गया 500 कंबल,

कंबल पाकर सभी काफी खुश दिखे....

निरसा,धनबाद। धनबाद के शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत भवन परिसर में गरीब असहाय लोगों के बीच झामुमो युवा नेता गुलाम कुरैसी के सौजन्य से 500 कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण की सूचना के अनुसार आसपास के सैकड़ों गरीब असहाय महिला पुरुष व विकलांग के बीच कंबल वितरण किया गया।

सभी के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। कंबल पाकर सभी काफी खुश दिखे। जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा की युवा नेता गुलाम कुरैसी द्वारा गरीब असहाय लोगों के लिए लगातार अच्छे-अच्छे काम किये जा रहे है। इसके लिए उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button