Breaking Newsउत्तर प्रदेशझारखण्डताजा खबरराजनीति

शिक्षक विधानपरिषद निर्वाचन ब्लाक स्तरीय कामकाजी बैठक सम्पन्न

शिक्षक विधानपरिषद निर्वाचन ब्लाक स्तरीय कामकाजी बैठक सम्पन्न

शिक्षक विधानपरिषद निर्वाचन ब्लाक स्तरीय कामकाजी बैठक सम्पन्न

यूपी/फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आसन्न शिक्षक विधानपरिषद निर्वाचन की असोथर ब्लाक की कामकाजी बैठक असोथर पब्लिक स्कूल में जिला संयोजक रवींद्र पाल सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुई, बैठक में असोथर ब्लाक में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,इंटर कॉलेज, महाविद्यालय के चयनित विद्यालय प्रमुख व सहप्रमुख , उपस्थित रहे, पार्टी के असोथर पोलिंग प्रमुख व अयाह शाह विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह द्वारा उपस्थित विद्यालय प्रमुख व सहप्रमुखों को मतदाता आवेदन पत्र विषय पर सूक्ष्म जानकारियां प्रदान की गयी,

बैठक के अतिथि ने कहा कि सभी को मिलकर आसन्न शिक्षक विधानपरिषद निर्वाचन में पार्टी द्वारा दिये गये दिशानिर्देशों पर चलकर विजय श्री हासिल करना है बैठक में अध्यक्ष के रूप में उपस्थित मंडल अध्यक्ष अमित अग्निहोत्री द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया, बैठक में मुख्य रूप से शिवप्रताप सिंह,बाबी तिवारी, सौरभ अग्रिहोत्री, गौरव सिंह गौतम,भागवत मिश्रा, बच्छराज सिंह, आलोक सिंह, साहिल शर्मा, निर्मल सिंह,भीम सिंह चौहान सहित विचारधारा के लोग उपस्थित रहे।।

 

फतेहपुर विजय त्रिवेदी

Related Articles

Back to top button