
संयुक्ता न्यूज डेस्क
दुमका – उपराजधानी के जन पुस्तकालय में रविवार को “कल, आज और कल व हम” विषय पर प्रथम व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। यह व्याख्यानमाला राजकीय पुस्तकालय में पठान – पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में रखी गई जिसमें उपयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्रों व आए हुए सम्मानित नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकालय समृद्ध ज्ञान प्राप्त करने का स्थान होता है जिसे रोजमर्रा के जीवन में सम्मिलित करना चाहिए।

पुस्तकालय को अभी बेहतर करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं जिसमें यहां अध्ययन करने वालों की भी जिम्मेदारी है कि इसको संचालित करने में सहयोग दे। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपास्थित उप विकास आयुक्त ने पुस्तक को जीवन के सबसे बेहतरीन मित्र के रूप में बताया। जिला शिक्षा अधिकारी मसूदी टुडू ने बताया कि अब पुस्तकालय में किस तरह से परिवर्तन किया जा रहा है जो निकट भविष्य में और बेहतर ढंग से दिखाई देगा। परिचर्चा के विषय पर बीस छात्रों ने भी अपना पक्ष रखा।



