वैलेंटाइन डे के दिन मंगलवार को गिरिडीह में कोई खासा उत्साह देखने को नहीं मिला लोग आज के दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाते हुए दिखें।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: वैलेंटाइन डे के दिन मंगलवार को गिरिडीह में कोई खासा उत्साह देखने को नहीं मिला लोग आज के दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाते हुए दिखें। बताया गया कि आज ही के डीसीदिन वर्ष 2019 में पुलवामा में देश के 44 वीर जवान एक घटना में शहीद हो गए थे। जिसको लेकर उसी दिन से आज के दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाया जा रहा है।

हालाकि कुछ युवा वर्ग के युवक-युवतिया वैलेंटाइन डे पर एक दूसरे को प्यार के तौर पर भेट करने के लिए गुलाब के फूल और गुलदस्ता लेते हुए देखने को मिले। इस बाबत फूल विक्रेता ने बताया कि वैलेंटाइन डे के अवसर पर कोई खास गुलदस्ता और फूल की बिक्री नहीं हुई। बाजार जिस तरह से रहना चाहिए उस तरह से नहीं रहा।

फुल विक्रेताओ ने भी कहा कि आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। क्योंकि इसी दिन देश के 44 जवानों की शहादत हुई थी। जिसको आज भी याद करने की जरूर है।