वृक्ष सरीखा मानव जीवन’… पुस्तक का हुआ लोकार्पण
प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका अंबर ने किया पुस्तक का लोकार्पण

वृक्ष सरीखा मानव जीवन’… पुस्तक का हुआ लोकार्पण
प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका अंबर ने किया पुस्तक का लोकार्पण
गिरिडीह , मनोज कुमार।
गिरिडीह: जोहार कलमकार मंच झारखंड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को इनरव्हील क्लब ऑफ सनसाइन की संरक्षक पूनम पी सहाय की लिखित पुस्तक ‘वृक्ष सरीखा मानव जीवन’ का लोकार्पण शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में हुआ l पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अंबर, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह भाजपा नेता विनोद सिन्हा, जोहार कलमकार मंच की संस्थापिका ममता बनर्जी मंजरी, श्री आर के महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्या पुष्पा सिन्हा, प्रकाशक रितेश शराक व पूनम पी सहाय ने किया l मानव और प्रकृति के संबंधों पर लिखित यह पुस्तक मानव और प्रकृति के आपसी संबंधों को दर्शाती है l पुस्तक कुल 40 कविताओं का संग्रह है l जिसमें जीवन साथी, बेटी की आस, दोस्ती, बेटियों की परिभाषा, कल्पना, बेटे को आशीर्वाद, आम वृक्ष,बगीचा, चिड़िया मुख्य रूप से शामिल है। कार्यक्रम का संचालन नमिता झूमर ने किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद सिन्हा ने कहा कि प्रकृति और मानव संबंधों पर रचित यह पुस्तक अनमोल है l
वही पूनम सहाय ने बताया कि हमें पुस्तक लिखने की प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली है इस पुस्तक के माध्यम से समाज में रिश्तो में जो दूरियां उत्पन्न हो रही है उसे एक कड़ी में जोड़ने का प्रयास किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, लायंस क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार, अजय सिन्हा मंटू, एसआईटी के निदेशक विजय सिंह, शीतल गौरीसरिया, शबाना रब्बानी, कविता राजगढ़िया, रिया अग्रवाल, संगीता सिन्हा, सोनाली तरवे, अर्चना कुमारी , प्रकाश श्रीवास्तव, रितेश सिन्हा समेत शहर के गणमान्य मौजूद रहे l