विहिप बजरंग दल प्रखंड कमेटी का समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न —-
विहिप बजरंग दल प्रखंड कमेटी का समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न ----

विहिप बजरंग दल प्रखंड कमेटी का समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न —-
संवाददाता: ईश्वर यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा: प्रखंड के दिव्य कल्याण आश्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का प्रखंड समीक्षात्मक बैठक आयोजित कि गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव व संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह और जमशेदपुर कार्यालय प्रभारी संजय सिंह उपस्थित हुए।प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह ने प्रखंड के अब कार्यक्रमों सेवा कार्य,मिलन केंद्र,समिति विस्तार इत्यादि का समीक्षा किया। साथ ही आनेवाले कार्यक्रम जैसे

कि विभाग बैठक, शस्त्र पूजन, हितचिंतक, हुतात्माता दिवस इत्यादि कार्यक्रमों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रचार प्रसार प्रमुख धीरज गुप्ता,प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख विक्की चंद्रवंशी,बरकट्ठा उत्तरी पंचायत संयोजक सुमन गुप्ता,मिलन प्रमुख युवराज अग्रहरी,गौ रक्षा सिक्की विश्वकर्मा,सह मंत्री विशाल कुमार,कोनहारा खुर्द पंचायत मंत्री मनोज सिंह,बेलकप्पी पंचायत सह मंत्री गणेश नायक,पवन कुमार समेत प्रखंड के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


