Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर सेनादोनी पंचायत में निकली विशाल प्लास्टिक जागरूकता रैली, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला आयोजित l

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले की सेनादोनी पंचायत में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागो फाउंडेशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सेनादोनी पंचायत में निकली विशाल प्लास्टिक जागरूकता रैली, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला आयोजित l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले की सेनादोनी पंचायत में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागो फाउंडेशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल प्लास्टिक जागरूकता रैली, सामूहिक शपथ ग्रहण, वृक्षारोपण अभियान और जलवायु परिवर्तन विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सेनादोनी के हटिया मैदान से निकाली गई विशाल प्लास्टिक जागरूकता रैली से हुई। रैली में धनयडीह, कोवाड, पनयडीह, गुरो और उतीमटांड गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष, किशोरियों और बच्चों ने भाग लिया। जागो फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त गांव, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता संदेश दिए।

रैली के समापन के बाद पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। लोगों ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल स्रोतों की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में सेनादोनी पंचायत भवन में जलवायु परिवर्तन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभिन्न गांवों से आए 85 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा, भूजल स्तर में गिरावट, जंगलों की कटाई और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी समस्याओं पर चर्चा करते हुए इनके समाधान के लिए सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल करने और अपने-अपने गांवों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से जागो फाउंडेशन ने लोगों को संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला जन आंदोलन है।

Related Articles

Back to top button