विशाल ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े 6 अपराधी एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
विशाल ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े 6 अपराधी एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

विशाल ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े 6 अपराधी एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोबी मोड़ के पास 22 मई 2025 को विशाल ज्वेलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में कांड संख्या 102/2025 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

जमुआ पुलिस ने लूट में शामिल कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, 10 चांदी की पायल, और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छोटू सिंह, राज कुमार दास, भोला सिंह, भुनेश्वर बेलदार, मो. समीर अंसारी और अजय दास के रूप में हुई है। सभी लोगों के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस पूरे मामले की जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने परवाटांड़ पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए सतर्कता से काम कर रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

इस उद्वेदन टीम में मुख्य रूप से खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद पुलिस निरीक्षक जमुआ रोहित कुमार महतो जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार रोहित कुमार सुमित कुमार वेद प्रकाश राजेश कुमार राकेश रोशन पांडे जमुआ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे




