मकतपुर स्थित बंगाली बालिका मध्य विद्यालय में गुरूवार को सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई।
मकतपुर स्थित बंगाली बालिका मध्य विद्यालय में गुरूवार को सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई।

मकतपुर स्थित बंगाली बालिका मध्य विद्यालय में गुरूवार को सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: मकतपुर स्थित बंगाली बालिका मध्य विद्यालय में गुरूवार को सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई। विद्यालय परिसर से डीसी नमन प्रियेश लकड़ा , डीईओ नीलम आइलिन टोप्पो डीएसई विनय कुमार सिंह एडीपीओ अभिनव कुमार प्रधानाध्यापिका एकता प्रेरणा और अन्य शिक्षकों ने सीटी बजाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

बताते चलें की झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर सिटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई है। जिले के सभी सरकारी 3158 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने, उन्हें प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज से यह अनूठी पहल शुरू किया गया। उपयुक्त श्री लकड़ा ने बताया कि जिले भर के विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है।

बच्चे स्कूल आते समय सीटी बजा कर निकलेंगे। उस आवाज को सुनकर उनके मित्र और पड़ोस के बच्चे स्कूल जाने के लिए प्रेरित होंगे और स्कूल जाएंगे। कहा की शिक्षक अभिभावक बैठक में शिक्षकों द्वारा अभिभावकों की काउंसलिंग की जाए कि वह प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय समय पर भेजें। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस अनूठी पहल को कारगर तरीके से जनप्रतिनिधियों पंचायती राज संस्थाओं अभिभावक को एवं शिक्षकों के भागीदारी से निश्चित रूप से विद्यालय की उपस्थिति बढ़ेगी।



