विभिन्न कार्यालयों और सरकारी आवासों पर ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई।
विभिन्न कार्यालयों और सरकारी आवासों पर ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई।

विभिन्न कार्यालयों और सरकारी आवासों पर ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई।

गिरिडीह: जिले के विभिन्न कार्यालयों और सरकारी आवासों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालयों के प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई। व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इस दौरान कार्यालय के अधिकारी कर्मी अधिवक्ता उपस्थित थे।

पपरवाटांड स्थित न्यू समाहरणालय परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेस लकड़ा ने झंडोत्तोलन किया। जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी। मौके पर एसपी, डीडीसी, एसी, एनडीसी, एसडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद थे। वहीं जिला परिषद में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। यहां भी जिले के कई अधिकारी उपस्थित थे। नगर निगम परिसर में उप महापौर प्रकाश राम ने झंडोत्तोलन किया।

मौके पर उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी समेत निगम अधिकारी कर्मी व वार्ड पार्षद उपस्थित थे। इस दौरान उप महापौर ने झंडोत्तोलन के बाद संबोधित करते हुए निगम की ओर से चलाए जा रहे विकास योजनाओं को गिनाया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत कुल स्वीकृत 8172 आवास में से 4850 लाभुकों का आवास निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। शेष कार्य प्रगति पर है। करहरबारी में भूमिहीनों के लिए 190 फ्लैट में 195 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिसमें 161 लाभुकों को फ्लैट आवंटित करा दिया गया है। 15वें वित्त मद से लगभग 29 करोड़ रुपए से 63 योजनाओं का कार्य कराया जा रहा है। इधर अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम विशालदीप खलको ने

तिरंगा फहराया। पुलिस लाइन में एसपी अमित रेनू ने झंडे को सलामी दी। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा ने झंडे को सलामी दी। मत्स्य विभाग में जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण ने ध्वजारोहण की। कर्मचारी संघ भवन में कर्मचारी नेता अनूप सिन्हा ने तिरंगा फहराया।

उत्पाद अधीक्षक कार्यालय में उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने झंडोत्तोलन किया। डीसी आवास में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने झंडा फहराया। मौके पर तमाम अधिकारी उपस्थित थे। झंडोत्तोलन के बाद स्कूली बच्चों के बीच उपायुक्त ने टॉफी और बिस्किट का वितरण किया। सिरसिया स्थित स्वदेशी पतंजलि कार्यालय में पतंजलि परिवार के नवीन कांत सिन्हा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।




