विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से परिसदन भवन में झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को परिसदन भवन में झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने इस बार सकारात्मक वार्ता की ओर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। प्रदेश महासचिव प्रमिला कुमारी ने एक-एक बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा की बहुत ही जल्द सचिव के साथ बैठक करके आप लोगों को किसी विभाग में एडजस्ट किया जाएगा। इनकी समस्याओं पर गिरिडीह के विधायक ने समर्थन दिया।

इस बाबत प्रदेश महासचिव प्रमिला कुमारी ने समस्त पोषण सखियों की ओर से सकारात्मक वार्ता के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट की वही सदर विधायक को भी धन्यवाद दी। इस वार्ता में गिरिडीह जिला अध्यक्ष रजिया खातून गिरिडीह कोषाध्यक्ष रीता दास आदि मौजूद रही।