Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पेड़ पौधों में जीवन पर शोध करने वाले भारत के पहले वैज्ञानिक डॉक्टर जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि

पेड़ पौधों में जीवन पर शोध करने वाले भारत के पहले वैज्ञानिक डॉक्टर जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि

पेड़ पौधों में जीवन पर शोध करने वाले भारत के पहले वैज्ञानिक डॉक्टर जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  पेड़ पौधों में जीवन पर शोध करने वाले भारत के पहले वैज्ञानिक डॉक्टर जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि बरगंडा स्थित बाल शिक्षा मंदिर विद्यालय में बुधवार को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा 5 से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाएं। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विज्ञान से संबंधित उपकरण से तरह-तरह के प्रदर्शनी लगाया था। जिसके बाद बच्चों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर बच्चों ने हिस्सा लिया।

इस बाबत स्कूल की शिक्षिका संगीता सिन्हा ने बताया कि पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर जेसी बोस की पुण्यतिथि पर विद्यालय में हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पिछले 2 वर्ष लगातार डॉक्टर जेसी बोस के याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस वर्ष विज्ञान दिवस के रूप में उन्हें याद किया गया। शिक्षिका ने कहा कि डॉक्टर जगदीश चंद्र बोस का गिरिडीह से गहरा लगाव था। साथ ही उन्होंने पेड़ पौधों में जीवन कर लोगों को नई सीख देने का काम किए थे। उन्होंने कहा कि जेसी बोस को जीव जगत में गहरी दिलचस्पी ने पेड़ पौधों के अध्ययन की ओर रुख किया।

हम सभी को सदैव उन्हें याद रखने की जरूरत है। मौके पर शिक्षिका बेबी सिंह ,रिंकू ठाकुर ,राधा थापा समेत अन्य शिक्षक और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button