Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक संजीव सरदार भूमिज समाज के प्रतिनिधियों संग की महत्वपूर्ण बैठक, ऐतिहासिक विजय के लिए व्यक्त किया आभार।

पोटका विधायक विधायक संजीव सरदार ने अपने वादे के अनुरूप घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के भूमिज समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ विभूति बिहार होटल, घाटशिला में एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की।

विधायक संजीव सरदार भूमिज समाज के प्रतिनिधियों संग की महत्वपूर्ण बैठक, ऐतिहासिक विजय के लिए व्यक्त किया आभार।

अभिजीत सेन।

घाटशिला —

पोटका विधायक विधायक संजीव सरदार ने अपने वादे के अनुरूप घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के भूमिज समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ विभूति बिहार होटल, घाटशिला में एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की। बैठक में झामुमो के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को घाटशिला उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर समाज द्वारा दिए गए दृढ़ समर्थन, सहयोग और सक्रिय भूमिका के लिए विधायक संजीव सरदार ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान समाज को शैक्षणिक रूप से मजबूत करने के लिए ठोस पहल पर चर्चा हुई। साथ ही जाहेरथान, हड़शाली की घेराबंदी, भूमिज समाज को संस्थागत रूप से मजबूत बनाने, तथा शहीद पार्क के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत विमर्श किया गया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि समाज की समस्याओं और विकास से जुड़ी हर आवश्यकता को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार और संगठन मिलकर भूमिज समाज के समग्र विकास की दिशा में लगातार कार्यरत हैं।

इस कार्यक्रम में समाज के झंटू सिंह, रघु सरदार, शंभु सिंह, बलराम सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, सुनील सरदार, शुभांकर सिंह, ठाकुर दास सिंह, तुषार कांति सरदार, शिव शंकर सरदार, सोमनाथ सरदार, रवि सिंह, मनबोध सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button