Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक संजीव सरदार ने डुमरिया प्रखंड में 3 करोड़ 96 की लागत से 6 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास।

पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बुधवार को विधायक संजीव सरदार ने 3 करोड़ 96 की लागत से कुल 6 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास पारंपरिक पूजा अर्चना कर नारियल पढ़ते हुए किया।

विधायक संजीव सरदार ने डुमरिया प्रखंड में 3 करोड़ 96 की लागत से 6 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास।

अभिजीत सेन।

डुमरिया :

पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बुधवार को विधायक संजीव सरदार ने 3 करोड़ 96 की लागत से कुल 6 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास पारंपरिक पूजा अर्चना कर नारियल पढ़ते हुए किया। इन योजनाओं में पीसीसी सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अति आवश्यक बीएमएचयू का निर्माण शामिल है

जो अलग अलग योजना अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। शिलान्यास समारोह में क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपने पुराने रीति रिवाज और पारंपरिक तरीके से विधायक का स्वागत किया।शिलान्यास के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि जनता जो चाहती है, वही योजना पहुँचे।

हेमंत सरकार में अब हर गाँव का और राज्य के ग्रामीणों का विकास हो रहा है। हमारी योजनाएँ सीधे जनता के हित में लागू हो रही हैं।”शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भगत बसके, माझी बाबा, नायके बाबा और सैकड़ो ग्रामीणों उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button