Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक अरुप चटर्जी से ,राष्ट्रीय उच्चपथ व चौक चौराहों पर आशियाना बनाये गोवंशों के लिये गोवंश सेल्टर बनाने की मांग रंजीत महतो ने की है

राष्ट्रीय उच्चपथ पर आए दिन वाहनों के चपेट में आने से हो रही गोवंशों की दर्दनाक मौत अत्यंत ही दुखदाई है ।

विधायक अरुप चटर्जी से ,राष्ट्रीय उच्चपथ व चौक चौराहों पर आशियाना बनाये गोवंशों के लिये गोवंश सेल्टर बनाने की मांग रंजीत महतो ने की है

निरसा : राष्ट्रीय उच्चपथ पर आए दिन वाहनों के चपेट में आने से हो रही गोवंशों की दर्दनाक मौत अत्यंत ही दुखदाई है । गोवंशों के मालिक लावारिस की तरह अपने गोवंश को छोड़ देते है और ये जानवर जीटी रोड को अपना आशियाना बनाये बैठे रहते हैं और दुर्घटना के शिकार होते हैं । द्रुतगति से आ रही वाहनों के चपेट में आकर उनकी मौत हो जाती है ।

दो दिन पूर्व गोपालगंज के निकट जीटी रोड पर बैठी 7/8 गोवंशों की मौत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हो गई । हादसा बहुत ही भयानक था । लंबी दूरी तक उसके मांस के टुकड़े बिखरे पड़े थे । गोवंश को बचाने का शोर तो जनप्रतिनिधि विशेष कर भाजपा बहुत करती है मगर दुर्घटना के बाद कोई नजर नही आता जो काफी निंदनीय ही नही अत्यंत दुखद भी है ।

रंजीत महतो नामक ब्यक्ति ने निरसा के विधायक अरुप चटर्जी से निवेदन किया है कि निरसा विधानसभा के तीनों प्रखंडों निरसा,
एग्यारकुण्ड ,व कलियासोल में गोवंश सेल्टर बना दिये जायें तो सड़कों पर बैठे गोवंश को एक आशियाना मिल जाएगा और वे मौत से बच जाएंगे । अगर इसके वारिस लेने आते हैं तो उनसे जुर्माने के तौर पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला कर दिया जाए । इसके लिये 15 – 15 कट्ठा जमीन की आवश्यक्ता होगी जो आपसे से ही सम्भव है । अगर आप इस ओर ध्यान देंगे तो पुण्य के भागी होंगे ।

उन्होंने विधायक से निवेदन किया है कि निरसा विधानसभा क्षेत्र में बहुत से सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई है, और इस गोशाला के लिए केवल 15 – 15 कट्ठा जमीन ही पर्याप्त है। गाय और सांड खुले में सड़क व चौक-चौराहों पर भटकते रहते हैं। जिससे आम नागरिकों को आने-जाने में कठिनाइयाँ होती हैं, और कभी-कभी गंभीर दुर्घटनाएँ भी हो जाती हैं। हाल ही में चिरकुण्डा में एक सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि कतरास की तरह ही निरसा विधानसभा में भी गोशाला खोली जाए और रात में जितनी भी गाय व सांड सड़कों पर घूमते हों, उन्हें इस गोशाला में रखा जाए। यदि कोई निजी व्यक्ति का गाय/सांड सड़क पर घूमते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे गोशाला में रखा जाए। जब वह लेने आये तो ₹100 प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना लिया जाये । इस कदम से न केवल गौमाता की रक्षा होगी बल्कि क्षेत्र में दुर्घटनाओं और परेशानियो से बचा जा सकता है ।

रंजीत महतो के उक्त आग्रह को विधायक अरुप चटर्जी गम्भीरता से लें और मूर्त रूप देने का प्रयास करें तो यह एक प्रशंसनीय कार्य होगा । मैं भी आशा करता हूं कि विधायक जी इस ओर अवस्य ध्यान देंगे

Related Articles

Back to top button