विद्या भारती इंग्लिश स्कूल में संविधान दिवस बड़ा ही सम्मान, उत्साह एवं गरिमा मय वातावरण में मनाया गया।
पोटका के हाता स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल में संविधान दिवस सम्मान, उत्सह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। संविधान दिवस के मौके विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

विद्या भारती इंग्लिश स्कूल में संविधान दिवस बड़ा ही सम्मान, उत्साह एवं गरिमा मय वातावरण में मनाया गया।
अभिजीत सेन ।
जामसेदपुर /पोटका
पोटका के हाता स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल में संविधान दिवस सम्मान, उत्सह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। संविधान दिवस के मौके विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओ एवं साथ मे विद्यालय के बच्चों के द्वारा भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए नमन किया गया,

जीसके पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ सभी के द्वारा किया गया तथा संविधान मे निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे महत्वपूर्ण मूल्य पर चर्चा किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्ज सलीम आजाद ने अपने संबोधन मे कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतांत्रिक राष्ट्र की आधारशिला है।

उन्होंने विद्यालय के बच्चों को संविधान में निहित आदर्श को अपने अपने जीवन में अपनाने को तथा देश के लिए एक जिम्मेदारी नागरिक बनकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए आह्वान किया। इस दौरान इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल, सलीम आजाद, टीचर से एस एस गोप, अमल कुमार दास, आलोक पाल विद्यासागर पति उदित लोचन महतो शाहिन आजाद समेत अन्य उपस्थिति थे।




