चलकुशा:पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का रहा बेहतर प्रदर्शन
इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में विद्यालय के विद्यार्थियों की गौरवपूर्ण सफलता

चलकुशा:पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का रहा बेहतर प्रदर्शन
संवाददाता – मुन्ना यादव
इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में विद्यालय के विद्यार्थियों की गौरवपूर्ण सफलता
चलकुशा (हजारीबाग) प्रखंड के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय चलकुशा के छात्र -छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर विधालय का नाम रोशन किया है। जिसमें
प्रथम श्रेणी से पास स्टूडेंट128 एवं
द्वितीय श्रेणी से पास स्टूडेंट 72 एवं
तृतीय श्रेणी से पास स्टूडेंट दो शामिल हैं पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चलकुशा ने
उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर का परिचय देते हुए।विद्यार्थियों ने अनुकरणीय प्रदर्शन कर विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों को गौरवान्वित किया है।कक्षा बारहवीं के तीन उत्कृष्ट मेधावी विद्यार्थियों की में
राखी कुमारी 435अंक 87%
लक्ष्मी कुमारी 427 अंक 85.4%
दीपा सिंह 422 अंक 84.4% कुमारी अनुराधा दास 399, आनन्द कुमार यादव 388,मधु कुमारी387,रूपा कुमारी383, राहुल पंडित 381,नितू कुमारी 375, आशीष दास 375,संजीत कुमार यादव 373,रवि कुमार 371 अंक किया है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने मो ० नोशाद ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और सभी अभिभावक के सहयोग का प्रतिफल है।

हम अपने विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। हमारा विश्वास है कि ये प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं भविष्य में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन ,शिक्षक गण एवं कर्मी की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए असीम शुभकामनाएं दी हैं।



