Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

विद्यालय रसोईया संघ का हुआ जिला सम्मेलन,

हजारों की संख्या में रसोईया ने लिया भाग

आज देवघर के नगर इंडोर स्टेडियम में झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ का आज दूसरा जिला सम्मेलन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में रसोईया ने भाग लिया। इस मौके पर रसोईया संघ जिला अध्यक्ष गीता मंडल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा मिड डे मील को बंद करने की साजिश की जा रही है।

जिसके तहत हजारों की संख्या में रसोईया बेरोजगार हो जाएगे साथ ही एनजीओ के तहत पैकेट का खाना स्कूल में देने की योजना बनाई जा रही है एवं सरकारी स्कूल से रसोईया की छटनी की साजिश मोदी सरकार कर रही है। इसी के विरोध में आज रसोईया संघ के जिला सम्मेलन किया जा रहा है। आने वाले समय में अगर हमारी मांगे सरकार नहीं मांगती है तो तमाम रसोईया संघ झारखंड की सड़क पर उतरेगी और मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button