Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिलाइव न्यूज़हेल्थ

वर्ल्ड हार्ट डे पर आरोग्यम हॉस्पिटल में आयोजित हुआ फ्री मेगा हृदय जांच शिविर, 110 लोगों ने कराया इलाज

हृदय रोग से संबंधित हर प्रकार का इलाज आरोग्यम हॉस्पिटल में है संभव -हर्ष अजमेरा

वर्ल्ड हार्ट डे पर आरोग्यम हॉस्पिटल में आयोजित हुआ फ्री मेगा हृदय जांच शिविर, 110 लोगों ने कराया इलाज

 

डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.मृणाल कुंज ने किया हृदय जांच, संयमित जीवन जीने का किया अपील

 

हृदय रोग से संबंधित हर प्रकार का इलाज आरोग्यम हॉस्पिटल में है संभव -हर्ष अजमेरा

हजारीबाग: ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग: हजारीबाग के एकलौते निजी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशेलिटी हॉस्पिटल द्वारा विश्व हृदय दिवस के मौके पर वृहस्तपतिवार को फ़्री मेगा हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय रोग से पीड़ित कुल 110 मरीजों ने अपना इलाज कराया। शिविर में हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डीएम कार्डिलोजिस्ट डॉ. मृणाल कुंज ने मरीजों का जांच किया और उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। कैंप में हॉस्पिटल की ओर से मुफ़्त में मरीजों का ईसीजी, ब्लड शुगर, रक्तचाप, हृदय गति और अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से उचित चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया और कई ज़रूरी दवाई भी मुफ़्त में उपलब्ध कराई गई।

कैंप में कम उम्र में हृदय से संबंधित कई समस्याएं मरीजों में पाई गई जिन्हें तत्काल बेहतर इलाज के साथ स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम करते हुए धूम्रपान और व्यसनों से दूर रहने की सलाह डॉ.मृणाल कुंज ने दी।

 

शिविर के आयोजन को लेकर आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कैंप के संबंध में बताया कि समाज में लगातार बढ़ते हृदय रोगियों की संख्या को देखते हुए इसके नियंत्रण हेतु आवाम को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आरोग्यम हॉस्पिटल परिवार ने मिलकर विश्व हृदय दिवस सेलिब्रेट किया और फ्री मेगा ह्रदय जांच शिविर के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया की अपने हृदय को स्वास्थ्य रखें और सुखमय जीवन जिएं। हर्ष अजमेरा ने कहा कि

हमारे यहां डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की सुविधा के साथ सर्व संपन्न कैथ लैब की सुविधा भी उपलब्ध हैं जहां कोरोनरी एंजियोग्राफी, कोरोनरी एंजियोप्लास्टिकपेरीफेरल, एंजियोग्राफी एंड एनजीओ प्लास्टिक पेसमेकर एंड आईसीडी इंप्लांटेशन, बैलून वालवुलोप्लास्टि, एएसडी/ पीडी डिवाइस क्लोजर, पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी सहित हृदय रोग से संबंधित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं जिसके लिए अमूमन लोग बड़े शहरों या महानगरों की और रुख करते हैं ।

 

शिविर को सफल बनाने में नर्सिंग स्टॉफ गौत्तम कुमार, ओम, सुब्रतो मुखर्जी, रुखसाना, मंटू कुमार, भारती कुमारी, खुशबू कुमारी, गणेश कुमार, नेहा कुमारी, मार्केटिंग टीम के राजीव रंजन, राकिब फैज़ी और राजन सोनकर का सरहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button