Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

वरिष्ठ समाजसेवी बालेश्वर सिंह का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि

बरही

बरही प्रखंड के केदारुत पंचायत अंतर्गत खेरौन गांव निवासी 101 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी बालेश्वर सिंह पिता स्वर्गीय हरदयाल सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि बरही विधानसभा सह कांग्रेस जिला महासचिव विनोद कुमार यादव। बताते चलें दिवंगत बालेश्वर सिंह समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय थे, वे पूरे क्षेत्र में हर व्यक्ति के सुख दुख में शामिल हुआ करते थे। बीते संध्या समय अचानक हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। यह खबर फैलते आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। वे अपने पीछे चार पुत्र दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुखाग्नि मृतक के बड़े पुत्र दशरथ सिंह ने नोनिया नदी के तट पर दी। अत्यंत दुखद क्षण की घड़ी में मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार यादव प्रखंड कांग्रेस कार्यालय प्रभारी खेरौन निवासी नरेश सिंह शिक्षक राकेश कुमार सिंह कॉन्ग्रेस पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ईशो सिंह श्रवण सिंह गणेश सिंह विजय सिंह अजय सिंह जागो सिंह सरयू सिंह अवध सिंह दिनेश सिंह उमेश सिंह विशेश्वर सिंह प्रभु सिंह पीटी सिंह कृष्णा सिंह लोकेश सिंह मनोहर सिंह युगल सिंह ब्रह्मदेव सिंह कामाख्या सिंह अधीन यादव नागेश्वर साव धीरेंद्र सिंह भोला सिंह किशुन सिंह नकुल सिंह अशोक सिंह बसंत सिंह व्यास सिंह प्रदीप सिंह संजय सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button