Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वरिष्ठ भाजपा नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी का, सड़क दुर्घटना में मृत्यु।

पोटका प्रखंड के धुर्वा लुपुंग गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती बेसरा का सड़क दुघर्टना में मौत हो गई।

वरिष्ठ भाजपा नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी का, सड़क दुर्घटना में मृत्यु।

अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड के धुर्वा लुपुंग गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती बेसरा का सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। मिली जानकारी अनुसार खेलाराम बेसरा पत्नी मिंती बेसरा को पीछे बैठाकर कर कोवाली से घर धुर्वा लुपुंग जा रहे थे।

कोवाली में टाटा एस पैसेंजर वाहन ने खेलाराम के बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाईक अनियंत्रित हुआ। पीछे बैठी रिंती बेसरा बाईक से गिर गई और दुर्भाग्यवश पैसेंजर वाहन उसके उपर चढ़ गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में ही उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया।

सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच उपरांत रिंती को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को कोवाली थाना दुर्घटनाओं का दिन रहा। थाना क्षेत्र में एक ही तीन तीन सड़क दुघर्टना हुई। इसमें दो की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button