रोटरी की पहल बनी स्वास्थ्य की ढाल: निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर में 45 लोगों के लिवर की हुई जांच
स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में रोटरी गिरिडीह ने शुक्रवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का सफल आयोजन किया।

रोटरी की पहल बनी स्वास्थ्य की ढाल: निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर में 45 लोगों के लिवर की हुई जांच
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में रोटरी गिरिडीह ने शुक्रवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर में आधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से कुल 45 लोगों के यकृत (लिवर) की जांच की गई।

जांच के बाद शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विकास लाल ने सभी प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने समय-समय पर लिवर की जांच कराने और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी।

शिविर के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सचिव मनीष बर्नवाल, शिविर संयोजक अमित अग्रवाल के साथ मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, रवि बगड़िया, तरणजीत सिंह, अमित डे, विकास बगड़िया, विकास बसईवाला, रवि चुड़ीवाला, भूपेंद्र सिंह, नीरज शर्मा और दिलीप जैन सहित क्लब के अन्य सदस्यों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
रोटरी गिरिडीह की इस पहल को लोगों ने काफी सराहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।



