Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिजनेसलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

रेड क्रॉस भवन में कांस्य फुट मसाजर सेवा शुरू

रेड क्रॉस भवन में कांस्य फुट मसाजर सेवा शुरू महिला फिजियोथेरेपी कक्ष भी बनकर तैयार, शीघ्र होगा शुभारंभ

रेड क्रॉस भवन में कांस्य फुट मसाजर सेवा शुरू
महिला फिजियोथेरेपी कक्ष भी बनकर तैयार, शीघ्र होगा शुभारंभ

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: रेड क्रॉस भवन में संचालित फिजियोथेरेपी सेवा के साथ ही यहाँ कांस्य फुट मसाजर सह टॉक्सिन रिमूवर मशीन की सुविधा भी जरूरतमंदों को दी जा रही है। इस मशीन से कफ, बात, पित दोषों की समस्या से हो रहे शारीरिक कष्ट से काफी राहत मिल सकती है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने बताया कि यहां आने वाले पीड़ित मरीजों को जल्द से जल्द राहत दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। शीघ्र ही यहां महिला फिजियोथेरेपी कक्ष की भी शुरुआत कर दी जाएगी।

यहां महिला फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावे ओपीडी सेवा को और दुरुस्त किया जाएगा ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके

Related Articles

Back to top button