Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत गिरिडीह में रोड सेफ्टी बाइक रैली का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति, गिरिडीह के तत्वावधान में शुक्रवार को रोड सेफ्टी बाइक रैली का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत गिरिडीह में रोड सेफ्टी बाइक रैली का आयोजन

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति, गिरिडीह के तत्वावधान में शुक्रवार को रोड सेफ्टी बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली 30 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे समाहरणालय भवन, गिरिडीह से प्रारंभ हुई।

रैली का उद्देश्य आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यातायात नियमों के पालन का संदेश देना था। कार्यक्रम की शुरुआत डीडीसी स्मृति कुमारी परिवहन पदाधिकारी संतोष प्रसाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते यातायात इंस्पेक्टर दुहन टोपनो के द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई,

जिसके बाद बड़ी संख्या में बाइक सवारों ने डीसी ऑफिस परिसर से बाइक रैली निकाली गई जो बदडीहा होते हुए बराकर पहुंची।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवर स्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। रैली के दौरान “सीख से सुरक्षा, तकनीकी से परिवर्तन” का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है।

जिला सड़क सुरक्षा समिति ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Related Articles

Back to top button