रात में मृतिक के साथ शारीरिक संबंध बनाकर तथा उसका गला दबाकर हत्या कर शव को बगल के तालाब में फेंकने की बात को स्वीकार किया गया।
रात में मृतिक के साथ शारीरिक संबंध बनाकर तथा उसका गला दबाकर हत्या कर शव को बगल के तालाब में फेंकने की बात को स्वीकार किया गया।

रात में मृतिक के साथ शारीरिक संबंध बनाकर तथा उसका गला दबाकर हत्या कर शव को बगल के तालाब में फेंकने की बात को स्वीकार किया गया।
पलामू – दिनांक-17.10.2025 को आवेदिका द्वारा एक लिखित आवेदन देकर सूचित किया गया कि दिनांक-16.10.2025 को समय करीब 08.00 बजे रात्रि में उनकी नाबालिग बेटी उम्र करीब 14 वर्ष अपने घर से बोलकर निकली थी कि वह चचेरी बहन के घर पर सोने जा रही है। अगले दिन उनकी बेटी वापस अपने घर नहीं लौटी तो आवेदिका द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी बेटी रात में अपनी चचेरी बहन के घर नहीं गयी थी।

खोजबीन के क्रम में दिनांक-17.10.2025 को शाम करीब 04.30 बजे मृतिका का शव बगल के तालाब में पाया गया। आवेदिका के लिखित आवेदन के आधार पर पाटन थाना कांड संख्या-178/2025 दिनांक-18.10.2025 धारा-103 (1)/238 बी०एन०एस० दर्ज किया गया। तत्पश्चात कांड का उद्भेदन हेतू पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक-22.10.2025 को अरूण कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता प्यारी भुईया ग्राम लोईंगा टोला बहेरा थाना पाटन जिला पलामू से पूछताछ करने पर अरूण कुमार द्वारा दिनांक-16.10.2025 के रात में मृतिक के साथ शारीरिक संबंध बनाकर तथा उसका गला दबाकर हत्या कर शव को बगल के तालाब में फेंकने की बात को स्वीकार किया गया।
साथ ही अरूण कुमार द्वारा मृतिका के माबाईल को तालाब में फेंकने, मृतिका के हवाई चप्पल एवं अपने कपड़ा को कुंआ में डालने की बताया गया। अभियुक्त अरूण कुमार के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के पश्चात मृतिका का मोबाईल, चप्पल आदि बरामद किया गया है।
बरामदगीः-
1. मृतिका का टेक्नो स्पार्क कंपनी का मोबाईल ।
2. मृतिका का हवाई चप्पल।
3. अभियुक्त का कपड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. अरूण कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता प्यारी भुईया ग्राम लोईंगा टोला बहेरा थाना पाटन जिला
पलामू
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:-
1. पु०अ०नि० शशि शेखर पाण्डेय, थाना प्रभारी, पाटन
2. पु०अ०नि० निलेश कुमार, ओ०पी० प्रभारी किशुनपुर सह अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी।




