Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने 14 स्वर्ण सहित कुल 28 पदक अपने नाम किया।

15 से 17 अगस्त तक कोडरमा के आर पी मोदी इंटरनेशनल स्कूल में हुए 25 वीं सीनियर और 11 कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गई गिरिडीह के 31 खिलाड़ियों में से 28 ने पदक अपने नाम किया।

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने 14 स्वर्ण सहित कुल 28 पदक अपने नाम किया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : 15 से 17 अगस्त तक कोडरमा के आर पी मोदी इंटरनेशनल स्कूल में हुए 25 वीं सीनियर और 11 कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गई गिरिडीह के 31 खिलाड़ियों में से 28 ने पदक अपने नाम किया।

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि 15 से17 अगस्त तक कोडरमा के आर पी मोदी इंटरनेशन स्कूल में संपन्न हुई 25वीं सीनियर और 11वीं कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह के 31 खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के साथ गई हुई थी।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से लगभग 600 खिलाड़ियों ने लिया था जिसमें से गिरिडीह के खिलाड़ियों ने अपना हर बार की तरह इस बार भी अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण पदक,10 रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।
पदक जीतने वाले में सीनियर रेगुलर क्योरोगी और पूमसे में नयन प्राचार्या ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया है वहीं कोमल कुमारी गोंड ,उदय कुमार दास,और प्रिंस राज ने रेगुलर क्योरेगी में रजत पदक अपने नाम किया और नितिन,कृतिका बर्मन और साक्षी कुमारी कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही और सीनियर फ्रेशर कैटेगरी में अंजुम आरा ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कैडेट आयु वर्ग के रेगुलर कैटेगरी में में तनिषा आर्या ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और विकास ने रजत तथा राहुल राय कांस्य पदम जीता। इसी आयु वर्ग के फ्रेशर ग्रुप में बेबी रावी, आयशा बिनत अफजल,आरुष मंडल, विक्की मंडल,खुशी कुमारी,आर्यन राज,आयुष दास,आनंद कुमार, सुशांत मोदी,रौनक कुमार राय, ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और विकास, आदित्य राज,अजय, गौतम,नितेश,और दीपांशु रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे।
इस प्रतियोगिता के रेगुलर क्योरोगी और पूमसे में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से खेलने का अवसर मिलेगा।
श्री स्वर्णकार ने बताया कि हर प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया है और इस बार भी गिरिडीह टीम के खिलाड़ी ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए गिरिडीह का नाम एक बार फिर रौशन करने का काम किए है।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमीर शर्मा, संरक्षक निर्भय शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा राहुल बर्मन, पंकज कुमार, शशिकांत विश्वकर्मा, मनोहर बर्मा,तपन भट्टाचार्य, पार्थो मन्ना,मुस्कान,अफरोज एवं अन्य सभी सदस्यों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय को बधाई और शुभकामन दी

Related Articles

Back to top button