Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
राजधनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट सज-धज कर तैयार, यहां बनीं कलाकृतियां मोह रहीं मन,
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर धनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट एवं दीवान टोला छठ घाट आकर्षक सजावट के साथ पूरी तरह तैयार हो चुका है।

राजधनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट सज-धज कर तैयार, यहां बनीं कलाकृतियां मोह रहीं मन,
गिरिडीह, मनोज कुमार।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर धनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट एवं दीवान टोला छठ घाट आकर्षक सजावट के साथ पूरी तरह तैयार हो चुका है। रविवार को ‘खरना’ के साथ तीन दिवसीय आस्था मेला की शुरुआत हुई।

घाटों पर पारंपरिक भव्यता और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। राजदरबार के सामने बने राजस्थान के किले, जयपुर के चौकीधनी गाँव के दृश्य, मांगोलियन सूर्य मंदिर,

तिरुपति बालाजी मंदिर, नदी पर निर्मित आकर्षक पुल और सात मंदिरों की श्रृंखला श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं दीवान टोला छठ घाट पर बने ‘नमो नमः पुल’, विद्युत तोरण द्वार, मूर्तियां और रंगीन लाइटें घाट की शोभा बढ़ा रही हैं।




