Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

युवाओं को नजर अंदाज करना भारी पड़ेगा सरकार को : सुदेश महतो l

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि युवा शक्ति ही झारखंड की दिशा बदलेगी।

युवाओं को नजर अंदाज करना भारी पड़ेगा सरकार को : सुदेश महतो l

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि युवा शक्ति ही झारखंड की दिशा बदलेगी। हेमंत सरकार युवाओं के हितों को नजर अंदाज कर रही है और राज्य में माफिया राज चल रहा है, जो उसे भारी पड़ेगा। श्री महतो लातेहार में युवा आजसू के पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और संबोधित किया।

श्री महतो ने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं। झारखंड के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलाव में युवाओं की भागीदारी निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनने तथा राज्य के अधिकार, पहचान और विकास के लिए मजबूती से संघर्ष करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान एवं विकास के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

युवा आजसू का पलामू प्रमंडल स्तरीय युवा सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम लादू बाबु बैंक्वेट हॉल, चंदवा (लातेहार) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों, युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत जी शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ भगत ने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं के विचार, संगठन की मजबूती और सामाजिक सरोकारों पर गंभीर मंथन का सशक्त मंच बना। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि झारखंड का भविष्य जागरूक और मजबूत हाथों में है।

इस मौके पर केंद्रीय सचिव शंकर विश्वकर्मा जी, श्री विकेश शुक्ला जी, श्री इम्तियाज अहमद नजमी जी, श्री विजय मेहता जी, श्री जितेंद्र सिंह जी, गढ़वा जिलाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा जी, लातेहार जिला अध्यक्ष श्री अमित पांडे जी, लातेहार महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रीमा देवी जी, श्री तुलसी शुक्ला जी, श्री शंकर उरांव जी, श्री मुकेश यादव जी, श्री नीरज यादव जी, श्री राहुल मिश्रा जी, श्री रविन्द्र ठाकुर जी के साथ साथ पार्टी के कई सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button