Breaking Newsटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजन

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी*

*मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर से शिव बारात को परंपरागत एवं विधिवत तरीके से विदा किया*
===================
*बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
===================
झारखंड से कुंवर यादव की रिपोर्ट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में मत्था टेका और बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की l उन्होंने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी l मुख्यमंत्री ने भोले बाबा की जय-जय और हर हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात और जीवंत झांकियों को परंपरागत और विधिवत तरीके से विदा किया l इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय और शिव बारात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button