Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

मुखिया रीता देवी ने कल्याण विभाग योजना के तहत बच्चों को भेंट की साइकिल, कहा शिक्षा ही जीवन का आधार।

निरसा विधानसभा के मध्य विद्यालय खास निरसा में शुक्रवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की योजना के तहत विद्यालय में एक साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुखिया रीता देवी ने कल्याण विभाग योजना के तहत बच्चों को भेंट की साइकिल, कहा शिक्षा ही जीवन का आधार।

निरसा/धनबाद : निरसा विधानसभा के मध्य विद्यालय खास निरसा में शुक्रवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की योजना के तहत विद्यालय में एक साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंचायत की माननीय मुखिया श्रीमती रीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं और उन्होंने अपने कर-कमलों से कक्षा आठवीं के कुल 10 छात्र-छात्राओं को साइकिल भेंट की।

साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर मुखिया रीता देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुँचने में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने सभी बच्चों से प्रतिदिन स्कूल आने की अपील की और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुखिया ने यह भी कहा कि शिक्षा ही जीवन को संवारने का सबसे बड़ा साधन है और बच्चे ही समाज और देश का भविष्य हैं। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को लगन और अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ साथ पंचायत समिति सदस्य अर्जुन भुईयां भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और उमंग से भरा रहा।

Related Articles

Back to top button