पोटका में मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक रोगियों के लिए पोटका प्रखंड परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

पोटका में मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन ।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक रोगियों के लिए पोटका प्रखंड परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित मनोरोग विशेषज्ञ डॉ० दीपक कुमार गिरी को सी एच सी प्रभारी डॉ० रजनी महाकुड़ के हाथों डालसा की ओर से अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता दे कर स्वागत किया गया

डॉ गिरी के द्वारा उक्त शिविर का शुभारंभ के साथ साथ द्वीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भी मनाया गया और इस अवसर पर बच्चों को कृमि की दवा भी पिलाई गई।मानसिक रोगियों की चिकित्सा शिविर विगत डेढ़ साल से बंद था जो पुनः आज से शुरू हुआ डाक्टरों के द्वारा आज 16 मरीजों को जांच कर दवा दी गई फिर से एक बार ये शिविर लगाए जाने से मानसिक रोगी के लिए वरदान साबित होगा उनके जैसों को दवा के लिए जमशेदपुर नहीं जाने पड़ेंगे हर महीने के तीसरे मंगलबार को इस शिविर में जांच करवा कर दवा प्राप्त कर सकेंगे।
शिविर में उपस्थित मरीजों को पोटका मेडिकल के टिम द्वारा उसके प्रेशर और शुगर जांच भी किया गया अगला शिविर अक्टूबर माह के इक्कीस तारीख को आयोजित होगी।डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर डॉक्टरों एवं मरीजों की सहायता के लिए डालसा के पी एल वी गण उपस्थित थे ।
इस शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ० दीपक कुमार गिरी,साइकैट्रिस्ट डॉ स्मिता हेंब्रम,तजीन कुल्लू,पवन कुमार,सी एच सी प्रभारी डॉ० रजनी महाकुड़ एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,मकरो कर्मकार,सुमित गोप आदि उपस्थित रहे।



