मारपीट में कुमहरलालो की रहने वाली महिला हुई घायल सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हलालो निवासी ऊषा देवी पति उमेश शर्मा को कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

मारपीट में कुमहरलालो की रहने वाली महिला हुई घायल सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हलालो निवासी ऊषा देवी पति उमेश शर्मा को कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला का इलाज गुरुवार को सदर अस्पताल में चल रहा था।

मारपीट का आरोप उसी गांव के शुभम कुमार शर्मा दिलीप राणा सागर राणा कविता देवी पर लगाया गया है। इस संबंध में पीरटांड़ थाना में आवेदन देकर इन लोगों पर कारवाई की मांग की है। इस संबंध में घायल महिला उषा देवी के परिजन ने जानकारी दिया कि बुधवार को करमा पूजा की रात सभी महिलाएं युवतियां करम डाल लगाकर घर के बाहर पूजा आराधना कर रह थी।

वही घर के बगल में एक बकरी बांधा हुआ था। इसी दौरान शुभम कुमार स्कूटी से वहां मारकर स्कूटी से बकरी को मार कर ज़ख्मी कर दिया। जब इस बात को पूछने के लिए उसके घर उषा देवी गई तो सभी लोगों में मिलकर मारपीट किया वहीं गले में पहना हुआ सोना का चैन और चांदी का हाथ में पहना बाली छीन लिया।




