Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सड़क पर बने गड्ढे में मछली का जीरा डालकर विरोध जताएंगे ग्रामीण, विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल l

बनहती–छोटकी खरगडीहा मुख्य सड़क पर लंबे समय से बने बड़े गड्ढे और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अब अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

सड़क पर बने गड्ढे में मछली का जीरा डालकर विरोध जताएंगे ग्रामीण, विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल l

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : बनहती–छोटकी खरगडीहा मुख्य सड़क पर लंबे समय से बने बड़े गड्ढे और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अब अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने घोषणा की है कि 11 जुलाई 2026 को सड़क पर बने गड्ढेनुमा तालाब में मछली का जीरा (मत्स्य बीज) डालकर संबंधित विभाग की उदासीनता के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने विशाल गड्ढे के कारण लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। बरसात के दिनों में गड्ढे में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों में नाराजगी है।

इस संबंध में पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। उनका कहना है कि यदि इसके बाद भी विभाग सड़क की मरम्मत नहीं कराता है, तो आगे और भी व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम सभा में मुखिया सुनीता देवी, निवर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शमसुद्दीन अंसारी, पंचायत सचिव राजकिशोर साव, रोजगार सेवक पूरन पंडित, पंचायत सहायक पप्पू कुमार दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button